फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव की तारीख निर्धारित करने के लिए बुलाई बैठक रही बेनतीजा

Sun, 01 Sep 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर आयोजित सामान्य बैठक बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई। समिति की बैठक में ज्यादातर सदस्य नदारद रहे। इससे चुनाव संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन

बैठक में सदस्य उपस्थिति न होने के कारण चुनाव पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। इस स्थिति को देखते हुए अब संभावना है कि चुनाव अब अगले वर्ष ही होंगे। 11 अगस्त को चुनाव होने थे, लेकिन इससे पहले ही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की तरफ से यह कहते हुए ऑब्जर्वर देने से मना कर दिया था कि कालेज की तरफ से जो अधिसूचना प्रकाशित की गई है, वह गलत है। जिसके चलते इस चुनाव को रद्द करना पड़ा था। चुनाव की आगामी तारीखों को निर्धारित करने के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन शनिवार को इस पर फैसला नहीं हो पाया। बैठक में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश दहिया, मास्टर रामपाल दहिया, कुलदीप, डाॅ. सतबीर दहिया, राजेंद्र गन्नौत्रा, सतबीर पहलवान, बालकिशन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें