फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर ने डिस्पोजलों पर पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया

Fri, 01 Aug 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने बारिश के दौरान दो घंटे तक शहर के डिस्पोजलों पर पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह साढ़े छह बजे मेयर ने ड्रेन नंबर 6 पर शिव कॉलोनी के पास बने पंप को चलवाया। उन्होंने शंभू दयाल डिस्पोजल पर पहुंचकर जाली की सफाई, मोटरें व इलेक्ट्रिक पैनल भी चेक किए। उन्होंने अधिकारियों को कॉल पर ही डिस्पोजल सही समय पर और ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने चावला कॉलोनी की निकासी के लिए श्रीराम पुलिया पर लगा पंप भी चलवाया। इसके बाद मेयर ने खाटूश्याम मंदिर के पास बने डिस्पोजल का दौरा किया और पाया कि बिजली कट जाने पर जनरेटर में तेल खत्म होने के कारण चलने की हालत में नहीं था। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत तेल उपलब्ध करवाने को कहा। आनंद सिनेमा हॉल के सामने व पुराने औद्योगिक क्षेत्र के भी डिस्पोजल का दौरा किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि जलभराव वाले कई स्थानों को चिह्नित करके व्यवस्थाएं ठीक करवाई जा रही है। जिसके कारण गीता भवन, ककरोई चौक, मिशन चौक, शनि मंदिर अंडरपास समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें