फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरीदारों से बाजार रोशन, व्यापारियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत की गुड़ मंडी ​स्थित दुकान पर स्टील के बर्तन खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। धनतेरस को लेकर सराफा बाजार के साथ बर्तन बाजार भी चमक उठा है। जिले के बाजारों में दिल्ली, मुंबई, मद्रास, जगाधरी, फरीदाबाद, रेवाड़ी व मुरादाबाद के बर्तन अपनी चमक बिखेर रहे हैं। बर्तन की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर जुटने लगी है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार स्टील से लेकर सिल्वर, कांसा, पीतल की धातु के दाम में पिछले साल के अपेक्षा 18 से 35 फीसदी तक वृद्धि हुई है। उधर बर्तनों के दाम पर 7 फीसदी जीएसटी कम हुई है।
जिला व्यापार मंडल की ओर से इस बार धनतेरस पर जिलेभर में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। धनतेरस को लेकर सोने-चांदी के भाव ज्यादा होने के कारण बर्तन बाजार में अधिक चहल-पहल है।
विज्ञापन

लोग दुकानों पर पहुंचकर नए-नए डिजाइन के जरूरत के हिसाब से चम्मच, गिलास व बड़े बर्तनों की खरीदारी करने में जुट गए हैं। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए पहले से ही सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। दुकान से बाहर सड़क की पटरियों पर भी बर्तनों से दुकानें सजी हैं।
गुड़ मंडी स्थित बर्तन दुकान संचालक रामनारायण व अश्विनी गोयल ने बताया कि इस बार क्वालिटी के हिसाब से स्टील 250 से 700 रुपये, सिल्वर 400 से 450, कांसा 1800 से 2000 व पीतल के बर्तन 800 से 1000 रुपये किलो के हिसाब से उपलब्ध हैं।
बर्तनों में डिजाइन के साथ अलग-अलग क्वालिटी भी शामिल हैं। वर्ष 2024 के अपेक्षा इस वर्ष धातुओं के दाम में 18 से 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं आभूषण की दुकानों पर लोग कम वजन के सोने-चांदी के सिक्के, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, कड़े, चूड़ियां, गिन्नी, टॉपस ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही दीपोत्सव की तैयारियों के लिए भी बाजार गुलजार है।
बाजार में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिभा, दीयों, मोमबत्ती व फैंसी लाइटों से दुकानें सजी हैं। लोग दीयों, बंदनवार, झालरों के साथ रंगोली, सजावटी सामान व पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहक चाइनीज सामान के मुकाबले स्वदेशी चीजों की खरीद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कपड़ा बाजार में भी खरीदारी बढ़ने से दुकानों पर भीड़-भाड़ का माहौल होने लगा है।

फोटो 28- सोनीपत की गुड़ मंडी स्थित दुकान पर स्टील के बर्तन खरीदते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें