फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Fri, 30 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोहाना में वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने गए युवक की रंजिश के चलते गोलियों व चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी सागर ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी बलबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा आनंद (31) 27 सितंबर, 2023 की रात को गांव के वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने के लिए गया था। रात साढ़े 10 बजे गांव के रोहताश ने उन्हें जानकारी दी कि आनंद की गोलियां व चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
उन्होंने बताया था कि गांव के दीपक उर्फ मठोरी, दीपक कुमार, सागर व अन्य ने गोलियां मारकर व चाकू से हमला कर आनंद की हत्या कर दी है। जब रोहताश, आर्यन व सुनील ने बचाव का प्रयास किया तो उनकी तरफ फायर कर दिया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया था। बाद में दीपक उर्फ मठोरी और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपी सागर के अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें