सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-15, आउटर रोड व सेक्टर-12 में 45 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। घरों व दुकानों के बाहर चस्पा किए गए नोटिस में कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जे स्वयं हटा लें अन्यथा तोड़ दिया जाएगा।
एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-15 में कई लोगों ने अपने मकानों के आगे रैंप बना रखे हैं। दुकानदारों ने दुकानों के सामने शेड लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। संवाद