फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गमगीन माहौल में हुआ छात्र का अंतिम संस्कार

Sun, 08 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरोई रोड स्थित विकास नगर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र की लखनऊ में हुई संदिग्ध मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। छात्र का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित बंथरा इलाके के एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में वीरवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सोनीपत विकास नगर निवासी पशु चिकित्सक मुकेश बाजवा के बेटे विपुल (21) वीके श्रीवास्तव हॉस्टल के रूम नंबर दो में रहते थे। परिजन आरोप लगा चुके हैं कि हॉस्टल में हुई बर्थडे पार्टी में शराब में ड्रग्स देकर हत्या की गई है।

शनिवार सुबह सोनीपत में विपुल के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का कहना है कि रविवार को परिवार के सदस्य व रिश्तेदार एकत्रित होंगे। परिवार के सदस्य मामले में निष्पक्ष कार्रवाई व न्याय की गुहार लगे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें