फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पेंशन रुकने के बाद पहुंचे बुजुर्गों के साथ उनकी आवाज उठाते जिला प
सोनीपत। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आयु संबंधी विसंगतियों के कारण बुढ़ापा सम्मान भत्ता रुकने का मुद्दा मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने समाज कल्याण विभाग व प्रशासन से प्रभावित बुजुर्गों की पेंशन बहाल करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 दिनों से समाज कल्याण विभाग, एडीसी कार्यालय और संबंधित ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। आरोप लगाया कि पीपीपी में आयु का मिलान नहीं होने के कारण पात्र बुजुर्ग पेंशन से वंचित हैं।
अधिकारी समाधान करने के बजाय लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेज रहे हैं। तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी पात्र बुजुर्ग की पेंशन नहीं रोकी जानी चाहिए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद