फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंटेनर से टकराया कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो : जीटी रोड स्थित लड़सौली फ्लाईओवर पर टक्कर लगने की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित लड़सौली फ्लाईओवर पर आगे चल रहे कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा कैंटर उससे टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। थाना बड़ी पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव लालपुर माजरा निवासी योगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंटर पर क्लीनर का काम करते हैं। उनके गांव के विनोद कैंटर चालक थे। दोनों 20 जुलाई को लुधियाना से कोरियर का सामान लेकर दिल्ली जा रहे थे।
योगेंद्र ने बताया कि जब वे जीटी रोड स्थित लड़सौली फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनका कैंटर कंटेनर से टकरा गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें