फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर बाजार में बढ़ता जाम बना लोगों की मुसीबत

Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 11: रेलवे रोड पर मुख्य बाजार में लगा जाम। पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के मुख्य बाजार में आए दिन जाम की समस्या रहने लगी है। इस जाम की वजह से ग्राहकों और राहगीरों के लिए यह रोजमर्रा की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन व नगरपालिका की लापरवाही और कुछ दुकानदारों की मनमानी से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन

कई दुकानदार अपने निजी लाभ के लिए अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ियां लगवाते हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बचती। वहीं, कुछ लोग अपनी गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर देते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है।
रही-सही कसर ई-रिक्शा चालक पूरी कर देते हैं, जो जहां मन आया वहीं वाहन रोक लेते हैं। बिना किसी ट्रैफिक नियम की परवाह किए सवारी उतारने-चढ़ाने के लिए वे सड़क पर अव्यवस्था फैलाते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में रेहड़ियों पर नियंत्रण, ई-रिक्शा चालकों के लिए नियम निर्धारित किए जाएं और पार्किंग पर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही ट्रैफिक पुलिस की नियमित गश्त से ही इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। व्यापार मंडल के प्रधान संदीप सिंघल ने बताया कि वे समय-समय पर दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील करते रहते हैं, लेकिन कुछ दुकानदार सहयोग नहीं कर रहे। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जीटी रोड पर ट्रैफिक पुलिस चौकी भी बनाई गई है।
विज्ञापन

लोगो का कहना है कि पुलिस द्वारा शहर में सिर्फ मोटरसाइकिल के चालान किये जाते हैं, शहर में बढ़ते ट्रैफिक व जाम पर कोई कार्रवाई नही की जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें