फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ससुराल पक्ष पर लगाया घर में आकर हमला करने का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव राणा खेड़ी के युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर आकर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि साले ने धागा काटने के कटर से हमला किया। उनके दोस्त को भी पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव राणा खेड़ी निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जींद के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ एक साल पहले हुई थी। शनिवार को उनकी पत्नी के साथ घर के काम को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर उसने मायके कॉल कर अपने पिता, मां व भाई को बुला लिया। सास, ससुर व साले ने बातचीत करते हुए विवाद किया। विवाद बढ़ने पर वह अपने परिवार के सदस्यों को बुलाने चला गया। वह, उनके चाचा व चचेरा भाई और दोस्त बलराम वापस घर आ रहे थे तो रास्ते में सास, ससुर व साला उनकी पत्नी को लेकर जाते हुए मिले। मोहित ने आरोप लगाया कि उन्होंने रास्ते में ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साले ने धागा काटने के कटर से उन पर और उनके दोस्त बलराम पर हमला किया। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजनों ने मोहित व बलराम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें