फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग किया तो जेल में मनेगा नववर्ष : एसपी

Sat, 31 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग करते पकड़े जाने पर जेल के अंदर ही नया वर्ष मनाना होगा। इसको लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी अश्विन शैणवी ने इस संबंध में सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उनकी सीमा में आने वाले सभी होटलों व ढाबों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि अगर कोई शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करता है या आम लोगों को परेशानी पहुंचाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व 100 नंबर पर फोन कर सकती हैं। वहीं, हुड़दंग की स्थिति में डीएसपी मुख्यालय के मोबाइल नंबर 8053882122, डीएसपी खरखौदा- 8053882444, डीएसपी गन्नौर के मोबाइल नंबर 8053882303, डीएसपी गोहाना के नंबर 8053882304, कुंडली थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 8053882336, राई थाना प्रभारी के नंबर 8053882333, मुरथल थाना प्रभारी के नंबर 8053882331, गन्नौर थाना प्रभारी के नंबर 8053882328, थाना प्रबंधक शहर गोहाना के मोबाइल नंबर 8053882344 पर शिकायत दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें