फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक की अपील पर भी छात्राओं ने नहीं की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रेशन कक्ष परिसर में धरने पर बैठीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
एमबीबीएस की कक्षा में अपशब्द बोलने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठीं छात्राओं से शुक्रवार को निदेशक डॉ. राजीव महेंद्र ने मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं को आरोपी प्रोफेसर पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील की, लेकिन छात्राओं ने उनकी बात नहीं मानी। उनका कहना है कि जब तक आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 16 सितंबर को माइक्रोलॉली विभाग में एमबीबीएस की छात्राओं की कक्षा के दौरान प्रोफेसर पर अपशब्द बोलने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इस मामले का एक वीडियो भी जारी हुआ था।
वर्जन
मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। अब मुख्यालय की ओर से उन पर कार्रवाई होनी है। यह जानकारी छात्राओं को दी गई है। इसके अलावा हड़ताल से उनकी पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। इसी के चलते छात्राओं से हड़ताल खत्म करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव महेंद्र, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें