फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने जानी फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीक

Wed, 24 Sep 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 57वें स्थापना दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका विषय फसल अवशेष प्रबंधन था। महाविद्यालय प्रभारी डाॅ. किरण सरोहा ने छात्राओं से कहा कि वह भविष्य में भी ऐसे शिविर में भाग लें।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से डाॅ. कुलदीप व डाॅ. जोगिंद्र ने छात्राओं को फसल अवशेष प्रबंधन के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए वर्ष 2018 में शुरू की गई कृषि मशीनरी प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने सुपर स्ट्रॉ प्रबंधन प्रणाली, स्ट्रा रीपर, रोटावेटर, जीरो टिल ड्रिल व सुपर सीडर जैसी मशीनों के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही पराली से बायो गैस, बिजली, जैव ईंधन, कागज व पैकिंग सामग्री बनाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूनम यादव के नेतृत्व में स्लोगन, निबंध लेखन व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका डाॅ. योगिता मलिक ने निभाई। विजेता छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। डाॅ. पूनम यादव ने एनएसएस के स्थापना दिवस के महत्व व उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही फसल अवशेष ज्वलंत समस्या व समाधान विषयक पुस्तक छात्राओं को वितरित की ताकि वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें