फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच पौधे लगाकर दो साल तक उनकी देखभाल की शर्त पर मिली रिश्वत के आरोपी को जमानत

Wed, 24 Sep 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए उपायुक्त के निजी सहायक शशांक को तीन महीने बाद राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए सार्वजनिक स्थान पर पांच पौधे लगाकर उनकी दो वर्षों तक देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। शशांक को अगली सुनवाई की तारीख से पहले अदालत में पौधों की तस्वीरों का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
शशांक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्यालय से ही एक कर्मी की शिकायत पर रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 22 जून को जिला प्रशासनिक परिसर में छापा डालकर उपायुक्त के निजी सहायक शशांक शर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उन पर आरोप था कि सोनीपत उपायुक्त कार्यालय में तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शशांक के पास से 3.50 लाख रुपये बरामद हुए थे।
एसीबी शशांक के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। तीन महीने से न्यायिक हिरासत में जेल काट रहे शशांक की जमानत याचिका पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र सरोई की कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी शशांक को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। शशांक को एक लाख रुपये के बांड और समान राशि के एक जमानतदार के साथ जमानत पर रिहा किया जाएगा। साथ ही उनको निर्देश दिया है कि वह सार्वजनिक स्थान पर पांच पौधे लगाकर उनकी दो साल तक देखभाल करेंगे। अगली सुनवाई से पहले उनको पौधों की तस्वीर प्रमाण के रूप में पेश करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें