जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में होली उत्सव मनाती छात्राएं व प्राध्यापक। स्रोत : संस्था
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में होली के उपलक्ष्य में छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगोत्सव मनाया। सभी ने प्राकृतिक गुलाल लगाकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत किया।
छात्राओं ने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग के माध्यम से यह बताया कि त्योहारों को मनाने के साथ-साथ प्रकृति और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य मंजुला स्पाह ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं।