फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे महाप्रबंधक ने नई दिल्ली से अंबाला रेल मंडल का किया निरीक्षण

Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा (जीएम) व दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शुक्रवार को अन्य अधिकारियों के साथ नई दिल्ली से अंबाला मंडल तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होलंबी कलां, नरेला, सोनीपत क्षेत्र में रेल ट्रैक, ओएचई तार, सिग्नल सिस्टम जैसी व्यस्थाओं की जांच कर स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने सुबह नई दिल्ली स्टेशन से अपने निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद वह रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ निरीक्षण यान से अंबाला के लिए रवाना हुए। मार्ग में महाप्रबंधक ने होलंबी कलां स्टेशन का निरीक्षण किया।
इसके बाद निरीक्षण यान से ही नरेला, सोनीपत स्टेशन से होते हुए जगाधरी स्थित कार्यशाला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने उन्हें सुरक्षा प्रबंधों व सोनीपत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान से ही नरेला व सोनीपत स्टेशन के पास रेल ट्रैक, ओएचई, सिग्नल सिस्टम का स्थिति का आकलन भी किया। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी परियोजनों पर समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर कार्यों को पूरा करवाने के निर्देश दिए। अंबाला व जगाधरी में निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक निरीक्षण यान ने वापस दिल्ली की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें