फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गन्ने के जूस के तीन व पनीर का सैंपल लिया

Sat, 20 Jun 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत की सब्जी मंडी में पनीर के सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औष​धि प्रशासन की टीम। सं
विज्ञापन
सोनीपत। खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सख्ती जारी है। पुराने गन्ने का जूस निकालने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह ने सब्जी मंडी में छापा डाला। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तीन दुकानों से गन्ने के जूस के सैंपल लिये। वहीं टीम को बाबा पनीर भंडार पर 57 किलो पनीर मिला तो उसका सैंपल भरा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सब्जी मंडी में पुराने (बासी) गन्ने का रस निकालकर बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह मंडी में पहुंचे। यहां अलग-अलग तीन दुकानों से गन्ने के जूस के सैंपल लिए गए। उसके बाद डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बाबा पनीर भंडार पर छापा डाला।
कार्रवाई के दौरान दुकान पर 57 किलो पनीर मिला। इसके सैंपल लेकर लैब भेज दिए गए। अधिकारियों के अनुसार सैंपल रिपोर्ट में पता लगेगा कि पनीर शुद्ध है या उसमें किसी प्रकार की मिलावट है। 14 दिन बाद लैब से रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

किसी के पास लाइसेंस नहीं तो किसी के सैंपल मानकों पर खरे नहीं
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 मार्च को भी सब्जी मंडी की दो दुकानों से पनीर के सैंपल लिए थे। गुप्ता पनीर भंडार पर खाद्य पदार्थ बेचने का लाइसेंस नहीं था। यहां पनीर व मटर का सैंपल लिया था। बालाजी पनीर भंडार से पनीर के दो सैंपल लिए थे। इन सैंपलों को सील करके जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेजा था। जांच में दोनों सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे और फेल मिले। इसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है। अब 14 दिन बाद आने वाली रिपोर्ट यह तय करेगी कि पनीर मानकों के अनुरूप है या नहीं। टीम की कार्रवाई को देखकर अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए।

फोटाे : सोनीपत की सब्जी मंडी में पनीर के सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें