फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुबह कोहरे ने बढ़ाई परेशानी तो दिन में खिली धूप ने दिलाई राहत

Sun, 19 Jan 2025 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत के रोहतक रोड पर सुबह घने कोहरे के बीच भैंस लेकर सड़क पार करता व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार सुबह जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 21 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 जनवरी तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

दो दिन से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे जिलावासियों के लिए रविवार राहत भरा रहा। सुबह छाए कोहरे ने भले ही वाहन चालकों को परेशान किया, लेकिन दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 16.7 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
एक से साढ़े 11 घंटे तक की देरी से चली ट्रेनें

कोहरा ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए हैं। अप व डाउन ट्रेक की दो सवारी गाड़ियां रद्द रही तो लंबी दूरी की कई ट्रेनें एक से साढ़े 11 घंटे तक की देरी से चली। गाड़ी 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 11:23 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 4:50 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2:10 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 6:50 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 04:00 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 1:45, 11077 झेलम एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:20 घंटे की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


-
मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। 21 जनवरी से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश के आसार बन रहे हैं। जनवरी के अंत तक लोगों को ठंड झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें