फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनसीसी कैडेट्स की साइकिल यात्रा का किया स्वागत

Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- साेनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में पहुंची साइकिल यात्रा दल के साथ कर्नल अनूप रावत
विज्ञापन
सोनीपत। भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर एनसीसी कैडेट्स की ओर से निकाली जा रही साइकिल यात्रा शनिवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंची। जहां विवि के डीन प्रो. सुरेश वर्मा व 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमान अधिकारी कर्नल अनूप रावत ने यात्रा का स्वागत किया। साइकिल यात्रा देश की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त शहीद सैनिकों की याद में निकाली जा रही है। साइकिल दल के साथ कर्नल सोमवीर सिंह डबास, मुख्य अधिकारी रणजीत सिंह, सुषमा रानी, हवलदार परमजीत सिंह रहे। कर्नल अनूप रावत ने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं को सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साइकिल रैली की शुरुआत 7 जनवरी को पंजाब के हुसैनीवाला से की गई थी, जिसका समापन 20 जनवरी को नई दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी मैदान पर किया जाएगा। यात्रा में अधिकारियों सहित 24 कैडेट्स हैं, जो 703 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें