फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अ​भियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान सुदृढ़ करना था। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य विपाशा अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव जागृत करने का माध्यम है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता, गौरव और वीरों के बलिदान का प्रतीक है। इस दौरान उप प्राचार्य अनीता गोयल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीलम देशवाल, पूनम, पूजा रंजन और एनसीसी अधिकारी कैप्टन नीतू नसीयर दूहन भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें