फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ का जोश : एक दिन पहले ही बुक हुई सभी सीटें, चलाई एक और बस

Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत बस अड्डे पर प्रयागराज जाने वाली बस में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने की इच्छा रखने वाले जिलावासियों को रोडवेज की तरफ से चलाई सीधी बस सेवा खूब रास आ रही है। तीन दिन में ही यात्रियों की संख्या कई गुणा बढ़ी है। इसे देखते हुए रोडवेज ने प्रयागराज के लिए एक और बस चलाई है। रविवार को सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए दो बसें भेजी जाएंगी। खास बात यह है कि दोनों बसों में सभी सीटें शनिवार को ही बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, इनमें सोनीपत वासियों की संख्या काफी अधिक है। रोडवेज ने तीन दिन पहले ही सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। तीन दिन में ही यात्रियों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि रोडवेज को एक और बस चलानी पड़ी। बस अड्डे से रविवार को दो बसें रवाना की जाएंगी। पहली बस सुबह 10 बजे और दूसरी बस दोपहर 12 बजे जाएगी। यह बसें प्रयागराज से अगले दिन दोपहर दो बजे व शाम चार बजे सोनीपत के लिए अपना सफर शुरू करेंगी।
ऐसे बुक करवा सकते हैं सीट
प्रयागराज जाने के इच्छुक यात्री बस अड्डे में जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाते हुए अगले दिन के लिए सीटें बुक करवा सकते हैं। यात्री को एक पर्ची (स्लिप) दी जा रही है, जिस पर सीट नंबर लिखा होता है। यात्री अगले दिन या निर्धारित तिथि पर बस में दी गई सीट नंबर पर बैठ सकते हैं। सीट पर आने के बाद ही यात्री को टिकट दिया जाएगा। अगर यात्री निर्धारित समय तक नहीं आता है तो वह सीट दूसरे यात्री को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-
प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए प्रयागराज के लिए एक और बस चलाई है। रविवार को प्रयागराज दो बसें रवाना की जाएंगी। दोनों बसों की सभी सीटें शनिवार को ही फुल हो गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इसके लिए उन्हें पहले टिकट नहीं लेना होगा। यात्रा शुरू करने पर ही टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान अधीक्षक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें