फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर में सामान को जब्त करते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद
गन्नौर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण और जाम मुक्त बनाने के लिए शनिवार को नगर पालिका ने अभियान चलाया। इसके तहत दुकानों के बाहर सड़कों पर रखा गया सामान जब्त किया गया। नगर पालिका में सामना को सील कर दिया है।
नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि शहर की सड़कों पर जाम लगने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई बार दुकानदारों को चेतावनी देने और अपील करने के बाद भी वह सामान सड़क पर रखना नहीं बंद कर रहे थे।
अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स बोर्ड, केले, सेब, जूस की रेहड़ियां रजाई सहित कई सामान जब्त किया गया। नपा सचिव ने कहा कि भविष्य में भी अगर कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।