फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टंकी फुल करा बिना भुगतान के चालक भागा

Tue, 23 Sep 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत के गोहाना में सिरसाढ़ मोड़ स्थित फिलिंग स्टेशन पर गाड़ी की टंकी फुल कराकर भागता द
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक-पानीपत हाईवे पर सिरसाढ़ मोड़ के निकट फिलिंग स्टेशन पर कार की टंकी फुल कराकर चालक बिना भुगतान के भाग निकला। फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बिना भुगतान के भागे चालक ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।
विज्ञापन


गांव मुंडलाना निवासी अमित ने सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह सिरसाढ़ मोड़ स्थित शादीराम उदमी राम फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर के पद पर काम करते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे फिलिंग स्टेशन पर युवक क्रेटा कार लेकर आया था। युवक ने उन्हें टंकी फुल करने को कहा। युवक के कहने पर पेट्रोल से टंकी फुल कर दी। कार में 5,450 रुपये का पेट्रोल डाला गया।
युवक ने उन्हें भुगतान के लिए डेबिट कार्ड दिया। जब वह पेटीएम मशीन उठाने लगे तो युवक गाड़ी भगा ले गया और डेबिट कार्ड उनके पास छोड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मैनेजर ने कार का नंबर बताया। जब पुलिस ने ऑनलाइन जांच की तो नंबर क्रेटा का न होकर स्विफ्ट डिजायर का मिला। डेबिट कार्ड किस व्यक्ति का है पुलिस इसका भी पता लगाएगी। अमित ने बताया कि इस तरह की घटना पहले भी दो-तीन बार हो चुकी है।
विज्ञापन




सीसीटीवी में भागता दिख रहा गाड़ी सवार

फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में क्रेटा गाड़ी सवार युवक बिना भुगतान के भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

फोटो :21: सोनीपत के गोहाना में सिरसाढ़ मोड़ स्थित फिलिंग स्टेशन पर गाड़ी की टंकी फुल कराकर भागता द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें