संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। पुरानी अनाज मंडी के पीछे स्थित सरकारी स्कूल में लगे ट्यूवबेल नंबर-6 पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 हार्स पावर क्षमता की नई मोटर लगवा दी गई है। इसके लगने से लंबे समय से बनी पानी की समस्या का समाधान होगा। मोटर लगने पर लोगों ने संतोष जताया है।
पार्षद शिवानी ने बताया कि पहले पानी के साथ मिट्टी आने की समस्या बनी हुई थी। इससे लोगों को पानी ठीक से नहीं मिल पा रहा था। लोगों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा था। कई बार शिकायत मिलने के बाद इस समस्या को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था।
उन्होंने बताया कि विभाग ने अब 20 एचपी की नई मोटर लगवा दी है। इससे पानी की सप्लाई पहले के मुकाबले बेहतर और सुचारु हो गई है। नई मोटर शुरू होने के बाद लोगों को साफ पानी मिलने लगा है।