फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले को 11 सप्ताह में करेंगे स्वच्छ, खत्म होंगे कचरे के ढेर

Tue, 26 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 का सोमवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य शहरों को स्वच्छ बनाना और आमजन को इसके प्रति जागरूक करना है। जिसके तहत कूड़े-कचरे के ढेरों को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन


यह अभियान 7 नवंबर से 11 सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत सबसे पहले सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे जिसकी उच्च अधिकारियों की ओर से जांच की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी प्रकार के ठोस अपशिष्ट का समय पर निपटान करने के निर्देश दिए। किसी भी कार्यालय के बाहर गंदगी का ढेर या अपशिष्ट दिखाई देने पर उसके निपटान के लिए नगर निगम की ओर से जन सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सार्वजनिक पार्कों व व्यायामशालाओं की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देश भी दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के सात अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के दौरान ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाएगा तथा कचरा संग्रहण की निगरानी के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान समय-समय पर स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें