फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला पार्षद ने बुलडोजर पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के खस्ताहाल सेक्टर-23 चौक से महलाना रोड पर बुलडोजर पर चढ़कर लोगों के साथ प्रदर् - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 चौक पर खस्ताहाल महलाना रोड के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बुलडोजर पर खड़े होकर लोगों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए सरकार व प्रशासन से जल्द खस्ताहाल रोड की मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं करवाया गया तो वह ग्रामीणों व शहरवासियों के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी, संदीप, जोगेंद्र, राजवीर, सतवीर, सतवीर, महेश, कपिल, सुरेश ने बताया कि शहर में खस्ताहाल होती सड़कें आम बात होने लगी हैं। हल्की बारिश से ही सड़कों पर गड्ढे बन रहे हैं। एक साल के अंदर बनी सड़कें भी कई जगह बिखरने लगी हैं। इसके बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सेक्टर-23 चौक व महलाना रोड पर खस्ताहाल रोड के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें