फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिव मार्केट के प्रवेश द्वार पर खस्ताहाल लेंटर बना परेशानी का सबब

Thu, 01 Jan 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शिव मार्केट, गन्नौर के प्रवेश द्वार पर बना लेंटर खस्ताहाल हो चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इस लेंटर का कुछ हिस्सा पहले भी टूटकर आने-जाने वाले लोगों पर गिर चुका है। इसके बावजूद अब तक इसे हटाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई है। खस्ताहाल लेंटर के कभी भी अचानक गिरने से अनहोनी घटना घटित हो सकती है।
आरोप है कि मार्केट के एक-दो दुकानदार इस कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं, जो लेंटर को तुड़वाने नहीं दे रहे हैं। साथ ही शिव मार्केट व पंजाबी मार्केट के कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के आगे करीब 8-8 फीट तक अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शिव मार्केट के साथ एक गली अस्पताल की ओर भी जाती है, लेकिन आपातकालीन स्थिति में यहां एंबुलेंस पहुंचना तो दूर, दोपहिया वाहन चालकाें का निकलना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने खस्ताहाल लेंटर को जल्द तुड़वाने व अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें