फोटो 29- सोनीपत के उपायुक्त कैंप कार्यालय में जिला नगर योजनाकार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान
सोनीपत। उपायुक्त कैंप कार्यालय में जिला नगर योजनाकार विभाग की दिसंबर की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए गोहाना एसडीएम अंजली श्रोत्रिय ने अधिकारियों को अवैध निर्माण को शुरुआती दौर में ही पूर्ण रूप से ध्वस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बार-बार अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाए। बैठक में सोनीपत के एसडीएम सुभाष चंद्र, खरखौदा एसडीएम निर्मल नागर, गन्नौर एसडीएम प्रवेश कादियान व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।