फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घूमने की चाह बनी आखिरी सफर, हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Sun, 21 Jun 2026 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)। पड़ोसी के साथ गाड़ी में घूमने निकले धर्मबीर की मौत हो गई। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में फरीदाबाद से गोहाना की तरफ जा रही मालवाहक गाड़ी में पड़ोसी के साथ बैठकर धर्मबीर घायल हो गए थे। पीजीआई, रोहतक में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


गाड़ी चालक अमन झा ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह फरीदाबाद की एक कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। 18 जून की रात वह अपनी महिंद्रा सुप्रो गाड़ी में माल लेकर गोहाना जा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी बिहार के पटना जिले के गांव वरुणा हाल फरीदाबाद में किरायेदार धर्मबीर सिंह भी घूमने चलने की बात कहकर बैठ गए।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि दोनों रात करीब नौ बजे फरीदाबाद से रवाना हुए। शुक्रवार तड़के जब वह केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर रोड पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आए डंपर ने उनकी गाड़ी को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में उनको और धर्मबीर को चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए पहले खरखौदा ले जाया गया। वहां से उनको पीजीआई रोहतक भेज यया गया। इलाज के दौरान धर्मबीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें