फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेती के लिए जैविक खाद उपलब्ध कराएगा विभाग

Sun, 23 Nov 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के एक गांव में किसानों को मिट्टी के नमूने लेना सिखाते कृषि अधिकारी। स्रोत: कृषि
विज्ञापन
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से शनिवार को गांव मुंडलाना, चिड़ाना, शामड़ी, भाडोठी खास और मातंड में किसानों को मिट्टी के नमूने लेने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही फसलों में जैविक खाद का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। खंड मुंडलाना क्षेत्र में 250 एकड़ में जैविक खेती के लिए जैविक खाद दी जाएगी।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. कुलदीप ने कहा कि किसान फसलों में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खाद इस्तेमाल न करें। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। अनाज की गुणवत्ता पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस अवसर पर बीटीएम अमित कुमार, संदीप, कपिल, सरवन और सुपरवाइजर रविन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें