फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना को जिला बनाने की मांग पुरानी गंभीरता से विचार करें सरकार : डॉ. अरविंद

Fri, 19 Dec 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: चंडीगढ़ ​​स्थित हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान अपनी मांग को उठाते सहकारिता व पर्यटन मं
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है और इस पर सरकार गंभीरता से विचार करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना को जिला बनाने का वादा भी किया हुआ है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इस मांग को पूरा भी करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वीरवार को सहकारिता ने मुख्यमंत्री का हांसी को जिला बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोहाना को जिला बनाने की मांग हांसी की तरह बहुत पुरानी है इसलिए सरकार इस पर गंभीरता से विचार करें।
कैबिनेट मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के मद्देनजर सहकारिता आंदोलन की भूमिका, उसकी पारदर्शिता और किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता को एक मजबूत स्तंभ मानते हुए मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण प्रदेश में सहकारी आंदोलन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में पैक्स के ऋण पर ब्याज माफ कर मुख्यमंत्री का अत्यंत सराहनीय निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें