फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संशो) फिंगर प्रिंट पुख्ता सबूत, हस्ताक्षर में बदलाव संभवः कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फिंगर प्रिंट विश्वसनीय सबूत है क्योंकि समय के साथ हस्ताक्षर बदल सकते हैं, अंगूठे का निशान नहीं। एडीजे अनिल कौशिक की कोर्ट ने इसी आधार पर निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा और याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

कोर्ट को बताया गया था कि देवेंद्र की मां भरपाई का वर्ष 2000 में निधन हो गया तो वे कागजात बनवाने गए। पता चला कि मां की जमीन फर्जी तरीके से ममेरे भाइयों के नाम हो चुकी है। यह खेल 1992 में ही हो गया था। तब, दूसरी महिला को कोर्ट में खड़ा करके मलकियत अपने नाम कराई गई थी। देवेंद्र ने इसे 2013 में कोर्ट में चुनौती दी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने अंगूठों की जांच की तो ये मां के नहीं मिले। दूसरी महिला से इनका मिलान हो गया। इसके बाद निचली अदालत ने 1992 की डिक्री खारिज कर दी। इसी फैसले को दो साल पहले सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें