फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का टायर फटने से ड्राइवर की मौत

Mon, 14 Jul 2014 12:40 AM IST
सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बढ़खालसा के पास हाईवे पर कंटेनर का अगला टायर फटने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रविवार सुबह गांव मोहन टापिया, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश निवासी रामकुमार तिवारी (35) और परिचालक कंटेनर को लेकर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

 जब वह बढ़खालसा स्थित निर्माणाधीन केएमपी हाईवे के पास पहुंचे तो गर्मी ज्यादा होने से गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन


 जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक की हालत ठीक बताई जा रही है।

राहगीरों ने मामले की सूचना थाना राई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें