फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर तेजधार हथियार से चार वार कर हत्या के बाद फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क के पास युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया है। युवक के सिर में तेजधार हथियार से चार वार कर हत्या करने के साथ ही उसकी आंख पर चोट व शरीर पर घसीटने के निशान मिले हैं। स्टेशन मास्टर ने शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर विकास सिंह ने जीआरपी को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन परिसर में पार्क के पास गोहाना ओवर ब्रिज से गुड़मंडी की ओर जाने वाली सड़क के पास रेलवे ट्रैक की तरफ युवक का शव पड़ा है। शव दूसरी टिकट खिड़की के पास पड़ा है। सूचना के बाद जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जीआरपी की जांच में सामने आया कि युवक के सिर पर पीछे की तरफ धारदार हथियार से चार वार किए गए हैं। वह पीली-काली चेकदार शर्ट और काला लोअर पहने हुए था। उसके गले में सफेद रंग का परना है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। रेलवे पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का फोटो जीआरपी और पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया गया है।
शव मिलने के 20 कदम दूर की गई हत्या
जीआरपी की जांच में सामने आया है कि हत्या शव मिलने से करीब 20 कदम दूर की गई है। वहां पर काफी खून बिखरा था। पीछे की ओर से वार किए जाने के चलते संघर्ष के कोई निशान वहां पर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन
युवक का शव रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ा मिला है। उसकी हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव की शनाख्त नहीं की सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें