फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला कॉलेज में आज से सजेगा हुनर हाट, गरबा महोत्सव में दिखेगा छात्राओं का हुनर

Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में 14 से 17 अक्तूबर तक चार दिवसीय गरबा महोत्सव एवं हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित इस कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और उद्यमशीलता को मंच मिलेगा। पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे हुनर हाट का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तहत सेवायोजन प्रकोष्ठ और स्टूडेंट लेड कॅरिअर डेवलपमेंट सेल की ओर से किया जाएगा।
हुनर हाट में छात्राएं अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी। उत्पाद बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे छात्राओं को उत्पाद तैयार करने, कीमत तय करने, विपणन और ग्राहकों से संवाद करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

गरबा-डांडिया के साथ गेम जोन भी होगा :
चार दिवसीय आयोजन में गरबा महोत्सव और डांडिया ईव के तहत पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महिलाओं और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष गेम जोन भी बनाया जाएगा। इससे छात्राओं के साथ स्थानीय महिलाओं और बच्चों को भी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सेवायोजन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार पंवार ने बताया कि हुनर हाट के माध्यम से छात्राओं को सीखो, बनाओ, बेचो और कमाओ की अवधारणा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं को अपने कौशल को व्यावसायिक रूप देने और भविष्य में स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें