सोनीपत। गांव राठधना में ठप हो चुकी सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द तीन करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया जाएगा इसमें डिस्पोजल से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक की क्षतिग्रस्त लाइन व मोटरों को बदला जाएगा।
सीवरेज डिस्पोजल में खामियों की शिकायत के चलते मेयर राजीव जैन ने डिस्पोजल का दौरा किया। इस दौरान उन्हें डिस्पोजल के कुओं में आठ आठ फुट गाद भरी हुई मिली जिससे डिस्पोजल का उपयोग पूरी क्षमता से नहीं हो रहा इसी कारण बार बार सीवर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने निगम अधिकारियों को गाद निकालने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि डिस्पोजल से लेकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक की लाइन भी जगह जगह से टूट भी चुकी है इसलिए दूषित पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती। टेंडर की तकनीकी अड़चनें दूर हो चुकी है और जल्द ही टेंडर आवंटित कर काम शुरू कराया जाएगा।