फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम जुलाईभर चलाएगा सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान

Sat, 28 Jun 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत शहर में चलाए गए अभियान के दौरान सफाई कराते मेयर राजीव जैन, साथ में मौजूद अन्य।
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शनिवार सुबह स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत महाराणा प्रताप चौक से फाजिलपुर मोड़ एवं गोहाना रोड बाईपास से जाहरी रोड पर फ्लाईओवर तथा गोहाना रोड पर चंद्र गॉर्डन तक सफाई की गई। कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने वाले कर्माचरी रानी और अशोक को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मेयर ने दुकानदारों से भी सफाई रखने पर ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने बताया कि बीमारी भगाओ अभियान के तहत हाथों को स्वच्छ रखने, घरों में दूषित पानी न एकत्रित होने देने, आसपास सफाई, स्वच्छ शौचालय, मच्छर मार दवा का छिड़काव, नालों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थानों की सफाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता नकीन मेहरा, विनोद, रमेश, वेद सिंह यादव, सतनारायण मेहरा, शैलेंद्र तोमर, विकास तिवारी, शशिकांत कौशिक, गोविंद कुहाड़, प्रवेश आंतिल, दीपक पांचाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें