फोटो 14: सोनीपत के गांव सांदल कलां स्थित गोशाला में पौधरोपण अभियान की शुरूआत करते विधायक देवेंद
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को सांदल कलां गांव की श्री राधाकृष्ण गोपाल आदर्श गोशाला में नवनिर्मित 2 शेड का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर करीब 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बाद गो पूजन किया। गाय व बछिया को मिष्ठान खिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोशाला प्रधान सतपाल सिंह ने की। इस दौरान कमेटी ने अपनी मांगें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। गोशाला परिसर में 150 पौधे भी लगाए गए। विधायक ने कहा कि पेड़-पौधे खुशहाल जीवन का आधार हैं। हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए।
इस मौके पर सरपंच सुनील, सुनील शर्मा, मनीष, मामन सिंह, पूर्व सरपंच राकेश, शिव कुमार, हेमचंद्र, अनिल ठेकेदार, कर्म सिंह आदि मौजूद रहे।