संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में संविदा सफाई कर्मियों का धरना मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने ठेका प्रथा के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और सुभाष चौक तक मार्च किया। इसके बाद निगम कार्यालय के बाहर ठेका प्रथा का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया।
प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के कारण सफाई कर्मचारियों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने सरकार से ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मचारियों को स्थायी रोजगार की गारंटी देने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठेका प्रथा खत्म नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर पूरे हरियाणा में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बलि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसविंद्र पहलवान और एडवोकेट पूनम बेदी ने भी सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की।
इस दौरान सचिव सावन कुमार, रविंदर, हिरेंद्र बिड़लान, सोनू, रितेश, रोहित, राजेश, मंजू, अंजू, माया, सुनीता, पिंकी, प्रमिला, आरती मौजूद रहे।
फाेटो : सोनीपत शहर में ठेका प्रथा के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते संविदा सफाई कर्मी।