फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधान पद पर युद्धवीर और विवेक के बीच मुकाबला

विज्ञापन
प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करते विवेक त्यागी।
विज्ञापन
गन्नौर। बार एसोसिएशन गन्नौर चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए विवेक त्यागी, उपप्रधान पद के लिए अनुज बजाड़ और सचिव पद के लिए मंजू बाला ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रिंस त्यागी पहले ही नामांकन कर चुके हैं और इस पद पर वह अकेले प्रत्याशी हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रधान पद के लिए युद्धवीर रापरिया, उपप्रधान पद के लिए सुमित त्यागी, महिला आरक्षित उपप्रधान पद के लिए रीना रानी व माही मलिक, सचिव पद के लिए योगेश शर्मा, महिला आरक्षित सह सचिव पद के लिए सुजाता रानी व पूनम रानी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रिंस त्यागी ने नामांकन दाखिल किया था। अंतिम दिन नामांकन दाखिल होने के बाद प्रधान पद पर युद्धवीर रापरिया और विवेक त्यागी के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद पर योगेश शर्मा और मंजू बाला आमने-सामने होंगे।
महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर रीना रानी और माही मलिक तथा महिला आरक्षित सह सचिव पद पर सुजाता रानी और पूनम रानी के बीच मुकाबला होगा। उपप्रधान पद पर सुमित त्यागी और अनुज बजाड़ आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुशील त्यागी ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में सही पाए गए हैं। तीन सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 11 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें