फोटो : सोनीपत के कांग्रेस भवन में हुई बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष कमल दिवान व
सोनीपत। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी निगम चुनावों को लेकर जीत का खाका तैयार किया गया और कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने के कड़े निर्देश दिए।
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने पदाधिकारियों को कहा कि प्रत्येक वार्ड में पार्टी की नीतियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस बार कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। रणनीतिक रूप से हर वार्ड के लिए अलग-अलग टीम गठित करने पर भी सहमति बनी जो घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाएंगी।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनाव में जीत का आधार बनेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें आपसी तालमेल के साथ जनता के बीच जाना होगा।
बैठक में पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और निगम चुनाव में स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सतपाल कौशिक, प्रशांत शर्मा, अमनदीप पाराशर, मुकेश पन्नालाल, देवेंद्र शर्मा, अनुज छाबड़ा, सौरभ सचदेवा, डाॅ. सत्यवीर निर्माण, कुलदीप देशवाल, नरेंद्र हुड्डा, प्रेम रेलन भी मौजूद रहे।