सोनीपत। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने मंगलवार को कुमासपुर स्थित नंदीशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पशु चिकित्सक को गोवंश का इलाज करने के दौरान जो भी इंजेक्शन या दवा दी जाए उसका रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को पशुओं के लिए अलग-अलग बाड़े बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नंदीशाला में हरा चारा पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। कोई भी पशु भूखा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने नंदीशाला में चल रहे कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
लोगों से भी अपील की कि पशुओं को सड़कों पर छोड़ने के बजाय घर पर ही रखें। सड़कों पर पशु छोड़ने के कारण हादसा होने का डर रहता है। उनके साथ संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह और सतेंद्र दहिया भी उपस्थित रहे।