फोटो 05- सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में समझौता ज्ञापन के साथ मौजूद प्र
- फोटो : mathura
सोनीपत। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय, गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय व स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन किया गया है। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य सहयोग के क्षेत्र की खोज करना है, ताकि महाविद्यालय व फाउंडेशन दोनों को लाभ मिल सके।
प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने इस प्रयास को महाविद्यालय की छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला बताया। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के निदेशक नितिन जैन ने बताया कि सभी संगठनों ने मिलकर छात्रों को कौशल निर्माण व स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रशिक्षण सत्रों की सहायता से उन्हें प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। सभी ने विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों, जागरूकता अभियान, कार्यशाला, अतिथि व्याख्यान व सत्रों के आयोजन पर सहयोग करने की सहमति व्यक्त की है।
संगठन व फाउंडेशन धूम्रपान, नशीली दवा की लत जैसी कुछ सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक अभियान आयोजित करके छात्रों को समाज से जोड़ने के अवसर प्रदान करेंगे। दोनों पक्ष इस समझौता ज्ञापन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञता व ज्ञान साझा करने के लिए सहमत हैं। उपरोक्त गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों के बीच परामर्श के लिए एक विस्तृत योजना पर सहमति हो सकती है। यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए वैध रहेगा। रमेश जैन, डॉ. वंदना नासा, डॉ. रेखा, नीरज दहिया, मंजीत, डॉ. राजवंती, पूनम, रुचि मौजूद रही।