फोटो : 41: सड़क किनारे खोदाई कर बिजली लाइन गुजारने के लिए बिछाई गई पाइप। संवाद
खरखौदा। लंबे समय से शहर की सड़कों पर अंधेरा छाया है। एक दशक पहले नगरपालिका ने शहर की सड़कों के किनारे पोल लगाकर लाइटें लगाई थी, लेकिन रखरखाव न होने से सभी लाइटें खराब हो गई और ज्यादातर खंभे टूट गए। अब फिर से नगरपालिका ने शहर की सड़कों को रोशन करने का मन बनाया है। अब सड़क किनारे पाइप डाले जा रहे हैं और खंभों के बेस खड़े किए जा रहे हैं।
खरखौदा शहर में हाल समय में हालात यह है कि शहर की मुख्य सड़कों पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे स्थानीय लोगों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अब शहर की सड़कों को रोशन करने की तैयारी नगरपालिका ने की है। इसके लिए बाकायदा काम भी शुरू कर दिया गया है।
शहर में सड़क किनारे खंभे लगाने के लिए बेस खड़ा करने के साथ ही अंडरग्राउंड बिजली की तार गुजारने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है। जल्द ही शहर की सड़कों पर भी प्रकाश की व्यवस्था देखने को मिलेगी।