फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर को भिखारियों से किया जाएगा मुक्त

Tue, 19 Aug 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को आजीविका और उद्यम के लिए हाशिए पर पड़े व्यक्तियों को सहायता (स्माइल) योजना के तहत शहर को भिखारियों से मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने नोडल अधिकारी नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरवासियों व भीख मांगने वालों को जागरूक करना जरूरी है। वह रणनीति बनाकर कार्य करें व जल्द शहर को भिखारियों से मुक्त बनाएं।

उपायुक्त ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों के बाहर व अन्य सभी ऐसे स्थानों पर जहां भीख मांगने वालों की संख्या ज्यादा है वहां प्रशासन की ओर से जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

भिखारी व उनके संगठन के लोग यह जान लें कि भीख मांगना अपराध है। वह इसे बंद करें व प्रशासन के सहयोग से ऐसे बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवाएं जो भीख मांगते हैं।
इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना, उप सिविल सर्जन डाॅ. तरुण यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अमित, डीएसडब्ल्यूओ आरती, डीसीपीओ डाॅ. रितु गिल, सीडीपीओ गीता, सुपरवाइजर अंकिता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें