फोटो : सोनीपत की चौहान कॉलाेनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की आरती करते विधायक नि
सोनीपत। गणेश महोत्सव के चलते रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन हुए। गणपति के जयकारों और पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय रहा। चौहान कॉलोनी में आयोजित गणेश महोत्सव में विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विधायक सुनारों वाली गली में बंगाली समाज की ओर से आयोजित सार्वजनिक वार्षिक विश्वकर्मा पूजा समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने शिल्पकारों, कारीगरों और श्रमिकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से लोगों के घरों में खुशहाली और शहर, प्रदेश व देश की प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर पूनम वर्मा, उज्जवल, नवीन वशिष्ठ, निरंजन, राजू, स्वर्णकार समाज के प्रधान नीरज वर्मा और जोगिंदर मौजूद रहे।