फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय मंडी में 11 को मुुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास

Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20. अंतरराष्ट्रीय मंडी का निरीक्षण करते एसीएस सुधीर राजपाल, सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्
विज्ञापन
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में 11 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी ने मंडी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने हवन स्थल, जनसभा स्थल के साथ मंडी में हेलीपैड स्थल का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आयोजन स्थल में विभिन्न इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि मंडी में निर्माण कार्यों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके चलते कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं, ताकि इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन हो सके। इस मौके पर सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौधरी, एसडीएम गन्नौर डाॅ. अनुपमा मलिक, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता राजेश कक्कड़, कार्यकारी अभियंता सुभाष चंद्र, मार्केट कमेटी गन्नौर सचिव चंद्रप्रकाश, सोनीपत के सचिव जितेंद्र मौजूद रहे।
जनसभा का भी होगा आयोजन
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि मंडी के विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय मंडी में ही जनसभा भी करेंगे। जनसभा के दौरान केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं मदर डेयरी राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व कैबिनेट कृषि मंत्री जेपी दलाल भी शिरकत करेंगे।

फोटो 20. अंतरराष्ट्रीय मंडी का निरीक्षण करते एसीएस सुधीर राजपाल, सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें