फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ नहीं हुई मृत्यु की वजह

Mon, 23 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव तिहाड़ मलिक में दो लोगों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे भी साफ नहीं हुई। अब विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह साफ होगी। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार दोनों ने संतरा ब्रांड की देसी शराब का सेवन किया था। पुलिस ने पड़ोसी गांव बाघडू और महलाना के शराब के 51 नंबर बैच के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन



तिहाड़ मलिक के रहने वाले ओमप्रकाश (69) और सत्येंद्र (42) शनिवार को घर से गए थे। शाम 4 बजे ग्रामीण पशुओं को लेकर तालाब की ओर गए तो दोनों अचेत पड़े दिखे। ग्रामीणों ने परिजन को मामले की जानकारी दी। दोनों के शरीर नीले पड़ चुके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके पास ही शराब की बोतल भी पड़ी थी। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि सुमेर ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा था। जहां फाॅरेंसिक एक्सपर्ट न होने की वजह से शवों का मेडिकल बोर्ड गठित कर खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शाम को तिहाड़ मलिक में अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शवों को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। विसरा के नमूने लिए गए है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट हो पाएगा। - धर्मबीर सिंह, प्रभारी, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें