फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलावा-तिलक हटवाने का मामला ... शिक्षिका के गलती मानने पर निपटा विवाद

Sat, 01 Mar 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: सोनीपत के निजी स्कूल में कलावा-तिलक हटाने के विवाद में थाने पहुंचे हिंदू संगठन, स्कूल
विज्ञापन
सोनीपत। गांव तिहाड़ बाघडू स्थित निजी स्कूल में छठी कक्षा के छात्र का कलावा काटने और तिलक हटवाने का विवाद समाप्त हो गया। स्कूल की शिक्षिका ने लिखित में गलती मानी और प्राचार्य ने पूरे मामले में खेद जताया। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


गांव तिहाड़ बागडू स्थित निजी स्कूल के छठी कक्षा के छात्र की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि स्कूल में बेटे के हाथ पर बंधा कलावा काट दिया गया और तिलक हटवा दिया गया। यही नहीं छात्र को लगातार प्रताड़ित भी किया गया। इस मामले में परिजनों के साथ ही हिंदू संगठन रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत तिहाड़ा ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने सदर थाना में पहुंचकर शिकायत दी। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। शुक्रवार को सदर थाना में शिक्षिका के लिखित में गलती मानने व प्राचार्य के खेद जताने के बाद यह मामला शांत हो गया।

रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के साथ स्कूलों में भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को एक समान लेकर चलना चाहिए। स्कूल में बच्चे के साथ घटना का पता लगा था। जिसमें आगे आकर रोष जताया गया। अब मामले में गलती माने जाने के बाद विवाद निपट गया है।
विज्ञापन


-
छात्र की मां की शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया। आपस में बातचीत व गलती मानने के बाद दोनों पक्षों में विवाद निपट गया। इस संबंध में लिखित में लिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें