फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुल्हन ने मौसेरे भाई-भाभी समेत 25 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

Wed, 09 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खंदराई में शादी समारोह में दूल्हे और बरातियों के साथ मारपीट करने के मामले में दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौसेरे भाई, भाभी समेत 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के अटेली मंडी के गांव ताजपुर के रहने वाले रोहन की रविवार को गांव खंदराई में बरात आई हुई थी। उसकी शादी पुष्पा से होनी थी। बरात में लगभग 30 लोग आए हुए थे। शाम को घुड़चढ़ी शुरू हुई। दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ था और बराती नाचते हुए उसके आगे चल रहे थे।
जब वे दुल्हन के घर से लगभग 50 मीटर दूर थे तो तीन गाड़ियों में आए 20-25 लोगों ने दूल्हे और बरातियों पर हमला कर दिया था। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई थी। दूल्हे के साथ उसके भाई सागर, उसकी बहन कामिनी को भी पीटा गया था।
विज्ञापन

गांव खंदराई का विशाल बचाव के लिए आया तो उस पर भी डंडे बरसाए गए थे। इसके बाद दूल्हे, उसकी बहन व भाई को अस्पताल ले जाना पड़ा था। शादी की रस्में बीच में रुक गई थीं। बुजुर्ग व गांव खंदराई के मौजिज लोगों के प्रयास से पुष्पा को अस्पताल ले जाकर शादी की रस्में पूरी कराई गी थीं।
दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और वहीं से दुल्हन की विदाई की गई थी। अब दुल्हन पुष्पा ने शहर थाना गोहाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर उसके मौसेरे भाई प्रवीण, उसकी पत्नी प्रेम देवी, भाई विशाल व प्रेम देवी के मामा व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें